फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में यूपी पीसीएस परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, हर गतिविधियों पर रहेगी आयोग की नजर

यूपी पीसीएस परीक्षा-2025 को लेकर बलरामपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की हर गतिविधि पर आयोग की नजर रहेगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। चार केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा होगी। चारों केंद्रों पर 1824 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। इशसे पहले शनिवार को डीएम पवन अग्रवाल ने सभी केंद्रों पर सकुशल परीक्षा कराने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय को नोडल नामित किया है। एसपी विकास कुमार ने एएसपी विशाल पांडेय को पुलिस की व्यवस्था सौंपी है। चार एसडीएम को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जो सीओ के साथ निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। यातायात की व्यवस्था के लिए एआरटीओ ब्रजेश व प्रभारी यातायात उमेश सिंह को जिम्मा सौंपा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें