बलरामपुर में शनिवार को थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की गई। जिले के 15 थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। देहात कोतवाली में इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने शिकायतें सुनीं और उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसी तरह से जिले के अन्य थानों में भी अधिकारियों ने पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई की।