फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में तेंदुए ने वृद्ध पर किया हमला, गांव में फैली दहशत

बलरामपुर में सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग रेंज तुलसीपुर अंतर्गत ग्राम लैबुड़वा भोजपुर में 60 वर्षीय जुमाई को तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया। घायल के बेटे गोली ने बताया कि उसके पिताजी शाम को सात बजे घर के लिए सामान लेकर गांव में से घर आ रहे थे। तभी तेंदुए ने उन पर हमला करके घायल कर दिया। जिससे उनके हाथ व पैर में दांत व पंजे के निशान से घाव हो गया। ऐसे में उनका इलाज रात में ही सीएचसी गैसड़ी में कराया गया। तेंदुए ने एक मवेशी पर भी हमला कर दिया है। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। वैसे इससे पहले 11 नवंबर को तेंदुए ने हरैया में एक महिला को घायल कर दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें