बलरामपुर में उतरौला के जोगीवीर स्थित जनक्रांति आईटीआई में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में पांच निजी कंपनियों को बुलाया गया, लेकिन तीन ही कंपनियां पहुंची। कंपनियों के प्रतिनिधि ने नौकरी से पहले प्रशिक्षण लेने की शर्त रखी। इस पर तमाम युवा निराश होकर वापस लौट गए। सेवायोजन विभाग के अनुसार रोजगार मेले में 80 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 55 को साक्षात्कार के जरिए नौकरी के लिए चयनित किया गया है।