फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

बलरामपुर में परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन जनपद के 1825 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिक तथा कक्षा छह से आठ तक के छात्रों की लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा में करीब दो लाख नौ हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बच्चे निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंच गए और शांतिपूर्वक परीक्षा में शामिल हुए। कई विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को परीक्षा से पहले आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। विभागीय अधिकारियों ने भी विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पहले दिन अधिकांश विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें