फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़ी जांच के बाद मिल रहा प्रवेश

Bhupendra Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 10:01 AM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार को बलरामपुर के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र व आधार कार्ड सत्यापन, रेटिना स्कैन, फिंगरप्रिंट मिलान और त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जिले में तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा में कुल 14,688 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली में 2,448 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के लिए बीएवी इंटर कॉलेज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज तथा एमएलके पीजी कॉलेज के दो केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात हैं। बहराइच, गोंडा, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और महराजगंज से आए अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और रैन बसेरे में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें