अपर मुख्य सचिव खादी ग्राम उद्योग अनिल कुमार सागर शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी मिलने और लगातार पानी बहने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। सर्जन के कक्ष में प्राइवेट दवा मिलने पर नाराजगी जताई। हालांकि सर्जन ने बताया कि यह दवा मेरी है। औषधि भंडार में एक्सपायर होने वाली दवाओं का वितरण पहले करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीज को बेहतर सेवाएं देना ही प्राथमिकता है।