बलरामपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स व ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक कोषागार अधिकारी सुनील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में 200 खिलाड़ी तथा ताइक्वांडो 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन मिश्र प्रथम, अरविंद यादव द्वितीय व शिवम तिवारी तृतीय तथा बालिका वर्ग में जान्हवी गुप्ता प्रथम, एंजल वर्मा द्वितीय तथा नाईमा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम तिवारी को पहला, मोहम्मद मूसा को दूसरा व इरफान यूसुफ को तीसरा तथा बालिका वर्ग में शांती वर्मा को पहला, जान्हवी को दूसरा व अर्चना शर्मा को तीसरा स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।