UPPSC PCS Prelims: लोक सेवा आयोग की ओर से यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को कराई जा रही है। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए केंद्रों में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले प्रवेश रोक दिया जाएगा। केंद्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बलरामपुर में चार केंद्र बनाए गए हैं। यहां सुबह 8 बजे से ही परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया था। शहर के एमपीपी इंटर कॉलेज व एमएलके पीजी कॉलेज के तीन संकायों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे से शुरू होगी। अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा नियमों की जानकारी केंद्र पर दे दी गई है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।