भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का बृहस्पतिवार को पहली बार जिले में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पौधरोपड़ किया। इसके बाद सेखुइया चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के नेतृत्व में वीर विनय चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने अमर शहीद वीर विनय कायस्थ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बिजलीपुर मंदिर के पास सदर विधायक पल्टूराम एवं उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। तुलसीपुर में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह विक्की ने उनका स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय अटल भवन में बैठक से पहले जिलाध्यक्ष रवि मिश्र के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और गदा भेंटकर उनका स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, क्षेत्रीय सह संयोजक विनय कुमार मिश्र, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, राकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, महिपाल चौधरी, मनोज तिवारी, डीपी सिंह बैस, डॉ. अजय सिंह पिंकू, महेंद्र तिवारी, संजय शुक्ल, वरुण सिंह मोनू व संजय शर्मा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।