फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Balrampur: सीसीटीवी की मदद से खोजा गया ई रिक्शा लुटेरा, बरामद किया लूटे गए ई रिक्शा व बैटरी

बलरामपुर कोतवाली देहात पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से ई रिक्शा लूटने वाले को खोज निकाला। पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार करने के साथ ही लूटा गया ई रिक्शा बरामद किया है। कोतवाली नगर के मुरलीपुर गांव निवासी शाहिद अली ने छह नवंबर को कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उसके लड़के का गला दबाकर मारपीट कर ई-रिक्शा ग्राम नेवादा के पास से अज्ञात लोग लूट ले गए। इसके खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए टीम लगाई गई थी। इसके अनावरण के लिए पुलिस ने 5000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला। इसके बाद राहुल यादव निवासी ग्राम जोगिया कला थाना ललिया को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से लूटे गये ई- रिक्शा व उसकी बैट्री तथा घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें