रंगदारी मांगने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के सरगना राहुल सिंह निवासी मलेथ कनक थाना बीकापुर जनपद अयोध्या को सादुल्लाहनगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जनमानस में आतंक व भय का माहौल पैदा करने,लड़के की शादी में बाधा पहुंचाने व विस्फोटक पदार्थ फेंककर डराने का आरोप है। सादुल्लाहनगर थाना के गूमाफातिमाजोत शिवशंकर चौराहा निवासी रामलोटन गुप्ता ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे व्हाट्स नंबर पर मुझे व मेरे लड़के को जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। व्यक्ति ने धमकी दिया कि जिस लड़की से तुम्हारे लड़के शादी हो रही है, उसकी फोटो मेरे पास है, वायरल कर दूंगा। शिवशंकर ने बताया कि इससे पहले रुपये न देने पर 31 जनवरी की रात मेरी दुकान की छत पर विस्फोटक पदार्थ फेंककर डराने व चोट पहुंचाने का प्रयास किया था, जिसकी सूचना पुलिस को दी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरु की। एसपी विकास कुमार ने रंगदारी मांगने के मामले में सादुल्लाहनगर की पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव के मुताबिक इंस्पेक्टर मनोज सिंह की टीम ने मंगलवार को हसनापुर के पास रंगदारी मांगने वाले सरगना राहुल सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।