राजकीय पक्षी सारस की एक झुंड श्रीदत्तगंज ब्लाक के केरावगढ़ तालाब के पास गेहूं के खेत में पहुंचे। सारस पक्षी के विचरण करने का कौतूहल रहा। केरावगढ़ गांव के बलवीर सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में सारस पहली बार आये हैं। डीएफओ एम सेममारन ने बताया कि मौसम का असर है, पक्षियों के लिए यह क्षेत्र काफी उपयोगी है। उन्हें भोजन और अनूकूल वातावरण मिलता है।