फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मूर्ति विजर्न के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर; मामले की जांच कर रही पुलिस

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 03:07 PM IST

उभांव थाना क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान में शनिवार की रात प्रतिमा के विसर्जन के दौरान संदीप सिंह (22) के ऊपर किसी धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर गंभीर रूप से जख़्मी कर दिया। घटना उस समय घटी, जब लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन कर युवक आयोजकों के साथ घर वापस आ रहा था। घटना के बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीरवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से परिजन बेहतर उपचार के लिए मऊ लेकर चले गए। सूचना मिलते ही उभांव एसएचओ दल-बल के साथ मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। इस संबंध में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें