फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में युवक को मारी गोली, आरोपी ने देर रात घटना को दिया अंजाम, हालत गंभीर, BHU रेफर; दबिश दे रही पुलिस

बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे एक युवक ने अपने गांव के ही युवक को गोली मार दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली युवक के बाह में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल खतरे से बाहर है। घायल के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव निवासी चंचल सिंह ने रात में गांव के ही रहने वाले पड़ोसी नितिन सिंह (21) को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली सीने में न लगकर युवक के बाह में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें