बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोंडा जिले का एक युवक कथित प्रेमिका को अपने साथ ले जाने और शादी की जिद को लेकर 1.32 लाख वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।