फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह मस्त बोले- किसान समाज का सबसे धार्मिक व्यक्ति; VIDEO

पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि किसान समाज का सबसे धार्मिक व्यक्ति होता है। किसानों पर ही यज्ञ, हवन व प्रवचन सहित अन्य धार्मिक संस्कार आश्रित है। किसान सबका भरण करता है। इसलिए किसानों का सम्मान उनकी समृद्धि के लिए प्रयास करना सबका दायित्व है। पूर्व सांसद गुरुवार को अपने सांसद निधि से दिए गए 25 लाख रुपये की लागत से बने बैरिया पश्चिम टोला में अवस्थित शिव मंदिर परिसर में सत्संग भवन का उद्घाटन कर रहे थे। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आप लोग छायादार पेड़ लगाए। विशेष कर पीपल व बरगद के पौधे लगाने का आह्वान किया। कहा कि सत्संग भवन परिसर में भी आप सब को छायादार पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा मैं सदन में रहूं ना रहूं बलिया का विकास के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा। अब तक जो भी मैंने प्रस्ताव केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार को भेजा है उन सभी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने प्राकृतिक खेती, देशी गाय पालन, मोटे अनाज की उत्पादन व भोजन में उनके उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा की यह ऋषि व कृषि परंपरा का पोषक है। यहां यज्ञ हो रहा है यज्ञ का उद्देश्य भी कल्याणकारी होता है और किसान भी सबके कल्याण के लिए काम करता है। कार्यक्रम में सीबी मिश्र, श्यामू उपाध्याय, अरविंद सिंह सेंगर, सुशील पांडेय, निरंजन सिंह, अमिताभ उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह व संचालन हरि कंचन सिंह ने किया। पश्चिम टोला शिवाला परिसर पर दयाशंकर सिंह, मार्कण्डेय सिंह, धीरज सिंह, अजय सिंह ने फूल माला पहनकर स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें