बलिया जिले के हनुमानगंज से जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाने वाले मार्ग के विशेष मरम्मत का कार्य मानक के अनुरूप नहीं होने से ग्रामीणों ने मंगलवार को काम रोक दिया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी। लगभग दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग के विशेष मरम्मत का कार्य 75 लाख में किया जा रहा है।