फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के कार्यवाहक पीएम का फूंका प्रतीकात्मक पुतला, लगाए नारे, VIDEO

बलिया नगर के भगत सिंह तिराहे पर विश्व हिंदू महासभा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं उत्पीड़न के विरोध में बांग्लादेश के कार्यवाहक पीएम का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर सरकार से इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाती है तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष सत्या सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पुतला लेकर डाकबंगला से बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भगत सिंह तिराहा पहुंचे। वहां बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री युनूस खान का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर विनय सिंह राणा, विपिन सिंह, देशराज सिंह, दिलीप सिंह, रविशंकर, आनन्द सिंह, कन्हैया, शिवाजी, अभिषेक सिंह बिट्टु, पिंटू पाल, अनुराग आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें