बलिया नगर के पीडब्लूडी डाक बंगला परिसर में पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत करीब 114 लाख की लागत से बनी नौ सड़कों को अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सोमवार को लोकार्पण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जनपद के विकास को लेकर प्रदेश सरकार पूरी से संजिदा है। कहा कि अपायल और परिखरा गांव में बनी नौ सड़कों का लोकार्पण किया गया। कहा कि जनपद को विधायक निधि और राज्य सरकार के निधि से विकास कार्य किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार जनपद का दौरा कर चुके है। कहा कि जनपदवासियों की प्रमुख मांग मेडिकल कालेज है। इसके लिए भी एक सप्ताह पूर्व बैठक हुई थी। कहा कि बहुत जल्द ही जनपद को मेडिकल कालेज का सौगात मिलेगा। कहा कि हमारी सरकार सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार गौड़, अवर अभियंता प्रवीण बरनवाल, दिलीप खरवार, राणा सिंह मटलू, अदालत सिंह, रविंद्र सिंह, अरुण सिंह, जयप्रकाश सिंह, जावेद कमर खां आदि लोग मौजूद रहे।