फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जिला प्रशासन के लिए दुकानदारों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, हटाया गया था अतिक्रमण

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 06:33 PM IST

नगर के ओवरब्रीज के नीचे से दुकनदारों के हटाने के विरोध में चल दुकानदारों का धरना प्रदर्शन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान दुकानदारों ने जिला प्रशासन के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर विरोध प्रदर्शन किया। धरनारत दुकानदारों का कहना है कि वाराणसी जैसे शहर में दुकानदारों को ओवरब्रीज के नीचे दुकानों का आवंटन कर दिया गया है। उसी प्रकार हमें भी ओवरब्रीज के नीचे दुकानों का आवंटन किया जाए। इसके बदले जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन द्वारा जो भी निर्धारित शुल्क लगाया जाएगा। उसके लिए हम लोग तैयार है। दुकानदारों का कहना है कि हम लोग ओवरब्रीज के नीचे वर्षो से अपनी दुकान चलाकर अपने और परिवार के लोगों का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन और नगरपालिका द्वारा हम लोगों के दुकानों उजाड़ दिया गया है। इसके चलते लोग भुखमरी के कगार पर आ गए है। इस सुभाष चंद्र गुप्ता, नरेश प्रसाद, लक्ष्मण गुप्ता, कुंदन गुप्ता, सुनैना देवी, फूलमानी गुप्ता, राजेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें