बलिया जिले में रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को परेड की सलामी एसपी ओमवीर सिंह ने ली। परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों, अधिकारी एवं कर्मचारीगण को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गई दौड़, कराया गया ड्रिल-शस्त्राभ्यास एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव दिए। तत्पश्चात एसपी पुलिस लाईन स्थित आरटीसी मेस और नव निर्माणाधीन पुलिस लाइन बाउंड्री वाल एवं आरडी हाल के कार्यों का किया गया निरीक्षण। इसी क्रम में एसपी ल यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उनि रत्नेश कुमार दूबे, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक अमरजीत यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी गण मौजूद रहें।