बलिया जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान रिटायर्ड बीआरओ जवान की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पॉलटेक्निक कॉलेज के पास मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद बदमाश को पुलिस ने दबोचा। साथ ही उसके साथी को भी पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।