फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज बंगला के सामने चलती कार पर बाइक सवार मनबढ़ों ने ईंट से किया हमला

सुभाष गुप्ता Updated Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST

बलिया शहर के ओवरब्रिज से टीडी कॉलेज मार्ग के जजेज बंगला के सामने चलती कार पर अज्ञात बाइक सवार मनबढ़ों ने ईंट फेंककर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व सभासद आदर्श मिश्रा उर्फ झब्बू ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शहर के जापलिनगंज निवासी आदर्श मिश्र उर्फ झब्बू ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि कार से ओवरब्रिज होते हुए टीडी कॉलेज मार्ग से जज बंगले की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार कुछ युवकों ने अचानक कार पर ईंट से प्रहार कर दिया। हमले से वाहन असंतुलित हो गया, हालांकि चालक ने किसी तरह कार पर नियंत्रण पा लिया और बड़ा हादसा टल गया। कार का आगे व साइड का शीशी टूट गया। घटना के बाद सभी आरोपी बाइक से टीडी कॉलेज की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि वह हमलावरों की पहचान नहीं कर सका। इस सभी ने हमला क्यों किया इसका भी कारण मुझे पता नहीं है। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि कलेक्ट्रेट, टीडी कॉलेज और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि तहरीर पर टीडी कालेज चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरा से बाइक सवार युवकों की पहचान की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें