फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में सीएचसी सोनबरसा की व्यवस्था पर सवाल, सीएमओ के निरीक्षण के बाद भी अव्यवस्था, लेबर रूम में ताला

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 08:47 PM IST

जिलाधिकारी की सख्त हिदायत और मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव बर्मन के औचक निरीक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा की दुर्व्यवस्था में सुधार नहीं दिखाई दिया। नगरा से सीएचसी सोनबरसा के लिए स्थानांतरित दो स्टाफ नर्सों में एक भी स्टाफ नर्स ने तीसरे दिन भी सोनबरसा में ज्वाइन नहीं किया। आठ चिकित्सकों के सापेक्ष सिर्फ तीन चिकित्सक ही रोगियों का इलाज कर रहे थे। अधीक्षक के कमरे में ताला लटका हुआ था। अभी तक अधीक्षक पद का चार्ज किसी ने लिया ही नहीं है। 14 दिनों से बिना अधीक्षक पद के अस्पताल चल रहा है। सोनबरसा स्थित राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पर मंगलवार को कुल आठ चिकित्सकों के सापेक्ष तीन चिकित्सक ही रोगियों का इलाज कर रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के अधीक्षक के कमरे पर ताला लटका हुआ था। अधीक्षक कक्ष के बगल में स्थित महिला वार्ड, लेबर रूम में ताला लटका हुआ था। जिन दो स्टाफ नर्स की तैनाती हुई है उसमें से एक भी स्टाफ नर्स सेवा देने नहीं पहुंची। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि मैं छुट्टी पर चल रहा हूं। अब तक अधीक्षक पद का चार्ज नहीं लिया हूं। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. काजिम ने बताया कि आवश्यक कार्य से जिला मुख्यालय आया हूं। अस्पताल पर तीन चिकित्सक रोगियों का इलाज कर रहे हैं। वरिष्ठ फार्मासिस्ट एनएन शुक्ला ने बताया कि कोई स्टाफ नर्स या स्त्री रोग विशेषज्ञ अभी तक सीएचसी पर नहीं पहुंची है। सर्जन डॉ. रोहन गुप्ता ने बताया की इमरजेंसी डॉक्टर सहित कुल तीन चिकित्सक ओपीडी में इलाज कर रहे हैं। अन्य चिकित्सक या तो रात की ड्यूटी किए हैं या फिर छुट्टी पर हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें