देवरिया से पढ़ाकर मंगलवार को घर लौट रहे बाइक सवार प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव की बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के लार मार्ग पर अपराह्न बाद साढ़े तीन बजे नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह साथ पढ़ाने वाली शिक्षिका कंचन सिंह के साथ लौट रहे थे। बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली और भागने लगे। प्रधानाचार्य ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके हेलमेट पर सटाकर पिस्टल से गोली मार दी। गोली हेलमेट को पार करते हुए प्रधानाचार्य के चेहरे पर जा लगी। इससे प्रधानाचार्य लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।