जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में 29 जुलाई को प्रस्तावित आठवें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।