फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, फेफना थाने से शुरुआत

पुलिस ने अपने कर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल शुरू की है। जिले के थाना फेफना में पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की प्रदर्शक परियोजना (पायलट प्रोजेक्ट) शुरू की गई। इस परियोजना के तहत, थाने में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों को सात भागों में बांटकर एक दिवस साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। इस दौरान उनसे कोई भी राजकीय कार्य नहीं लिया जाएगा, लेकिन वे अपना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। आकस्मिक स्थिति में या कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर कर्मचारियों को कार्य पर वापस बुलाया जाएगा। यह परियोजना पुलिस कर्मियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने और विशेष परिस्थितियों में हमेशा मनोयोग से कार्य करने में मदद करेगी। योजना के लागू होने पर क्रमबद्ध रूप में इसे सभी थानों पर लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें