बलिया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गो-तस्कर व 25 हजार के इनामिया अशोक यादव को दुबहड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे आनन- फानन अस्पताल पहुंचाया गया।