वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तिराहा से लग्जरी कार से साढ़े नौ पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ा। तस्कर इसे बिहार ले जा रहे थे। इस दौरान चार शराब तस्करों रोहित सिंह निवासी चतरा, नीरज गुप्ता निवासी मांझी, अमित यादव निवासी टडवा कोजिया व रामकरण कश्यप निवासी सूरजपुरा थाना सुखपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस शराब किसी दुकान की है, इसकी जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बैरिया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान दया छपरा की ओर से मांझी की तरफ जा रही हरियाणा नंबर की कार को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान कार में छुपाकर रखी गई नौ पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ा और चार तस्करों को हिरासत में लिया। कार में सवार रोहित सिंह, नीरज गुप्ता, अमित यादव, रामकरण कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि शराब को पास के एक गोदाम से खरीद कर बिहार पहुंचाने ले जा रहे थे। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। कार को जब्त किया गया है। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में अक्सर शराब तस्करी के मामले आते हैं।