फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता काटने से घायल पीड़ितों में अधिकांश बच्चे शामिल, VIDEO

ब्रीडिंग सीजन में कुत्ते हिंसक हो गए हैं। 15 दिन में कुत्ता काटने के 510 केस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचे हैं। यहां कुत्ता काटने से घायल लोगों को टीटी और एंटी रेबिज का इंजेक्शन लगाया गया है। क्षेत्र के मुरलीछपरा और बैरिया ब्लाक के विभिन्न गांवों से कुत्ता काटने से घायल पीड़ितों में अधिकांश बच्चे हैं। इन पर कुत्ते हमला बोलकर घायल कर दे रहे हैं। संयुक्त राजकीय चिकित्सालय सोनबरसा के प्रभारी सीएमएस डा. मो. काजिम ने बताया कि अमूमन ठंड के मौसम में कुत्ता काटने का केस कम आते हैं, लेकिन इस समय का आंकड़ा चौकाने वाला है। प्रतिदिन 30 से 50 के बीच में कुत्ता काटने से घायल अस्पताल पहुच रहे हैं। यहां उनका इलाज किया जाता है। ज्यादा गम्भीर घायल को टीटी और एंटीरेबिज के साथ इमनोग्लोबिल इंजेक्शन लगाया जाता है जो यहां उपलब्ध नहीं है। उसके लिए बलिया रेफर कर दिया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें