फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक मो. रिजवी के बयान से आक्रोश, VIDEO

कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में गत दिवस सपा की ओर से आयोजित आरक्षण एवं संविधान मान स्तंभ दिवस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद रिजवी की ओर से कथित रूप से कांवड़ यात्रियों को अनपढ़ और गंवार कहे जाने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। रविवार को जल्पा मंदिर के समीप हिंदू संगठनों की बैठक हुई। विधायक के बयान की कड़ी निंदा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को सिकंदरपुर बाजार बंद रखा जाएगा। बस स्टेशन चौराहे पर विधायक मो. रिजवी का पुतला फूंका जाएगा। पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि देवघर में हिंदू के साथ मुसलमान भी जल चढ़ाने के लिए जाते हैं। किसी के आस्था के प्रति अपमान करने की क्षेत्रीय विधायक की आदत बन गई है। देवघर में राजा, रंक, फकीर सब एक साथ बाबा के दरबार में जाते हैं। मैं तो सलाह दूंगा कि एक बार वह जरूर जाकर के देख ले, जिससे की उनको सद्बुद्धि आ सके। अगर ऐसे ही उलूल-जुलूल जवाब देना बंद नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर जवाब देने का काम किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री प्रयाग चौहान ने कहा कि सनातन धर्म और उसके अनुयायियों के खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह बयान हिंदुओं का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि विधायक मोहम्मद रिजवी पूर्व में भी सनातन विरोधी बयान देते रहे हैं। गोलू बरनवाल, जयप्रकाश, गोवर्धन प्रसाद, रविंद्र वर्मा, अवधेश सिंह, अनूप जायसवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। संगठन के लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें