हिंद पूर्वांचल किसान यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें बारिश व तूफान के वजह से धान की फसल प्रभावित सर्वे करा करके किसानों को सहयोग की मांग किया। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि बेमौसम हुई बारिश की वजह से किसानों के धान की फसल के साथ ही मक्का और सब्जी खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। फसल बीमा कंपनी की ओर से किसान को दोहरे तरीके से लुटा जा रहा है। फसल बीमा कंपनी पर कठोर कदम उठाना जरूरी है।किसानों के साथ बार-बार सरकारी सर्वे टीम द्वारा छल किया जाता है। उन्होंने मांग किया किसान हित बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा के साथ ही रबी की खेती के लिए किसानों खाद और बीज मुफ्त दिया जाए। इस मौके पर कमलदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, विशाल सिंह, गंगेश्वर सिंह, अनिल राय, ओमप्रकाश कुशवाहा, दीपक सिंह, पिंटू सिंह, अजीत सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे। इसीक्रम में किसान कल्याण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। जिसमें मोंथा तुफान में बर्बाद हुई किसानों की फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर अखिलेश सिंह, धीरेंद्र राय, विनोद प्रताप सिंह, हरेराम चौरसिया, सुधांशु राय, गजेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।