फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम कथा की कलश शोभा यात्रा

बलिया जिले के कस्बे के ध्रुवनाथ जी की मठिया पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के लिए सोमवार को आयोजक राजेश दास के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा कन्या जी के पोखरा दक्षिणी चट्टी सदर बाजार होते हुए बीका भगत राम जानकी मंदिर पहुंची, जहां यज्ञाचार्य विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में वैदिक विधि विधानों से उपचारित गंगा जल को कलश में भरा गया और वैदिक मंत्रों के जाप द्वारा देवी देवताओं का आह्वान करते हुए कलश यात्रा आगे बढ़ी। इसके बाद कस्बा के गांधी आश्रम चौराहा, सरस्वती भवन होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां गाजे-बाजे के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश को स्थापित किया गया। शोभायात्रा के दौरान पीले रंग की साड़ी पहनी महिलाओं संग बच्चे, बुजुर्ग व युवा सभी शामिल रहे। सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दरम्यान हाथों में धर्म ध्वजा लिए युवाओं के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में कथावाचिका आरती पाठक, आशीष जी महाराज, प्रेमशंकर श्रीवास्तव, लोकेश पाण्डेय, विनय शंकर सिंह, नित्यानंद सिंह, रविशंकर सिंह, रामाशंकर सिंह, चेयरमैन अजय राजभर, विनोद लाल श्रीवास्तव, सभासद अशोक गुप्ता, सुभाष सिंह, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, लक्ष्मण राय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें