फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में जहरीले सांप से रातभर लड़ती रही 'काजल', सुबह थम गई सांसें

बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में एक पालतू जर्मन शेफर्ड 'काजल' ने परिवार की रक्षा करते हुए बहादुरी का परिचय दिया। बुधवार देर रात घर में घुसे एक विषैले सांप से उसने अकेले ही लंबी लड़ाई लड़ी और उसे मार डाला। हालांकि इस संघर्ष में सांप के डसने से 'काजल' खुद गंभीर रूप से घायल हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार उसे पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार देर रात पीयूष तिवारी का पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान एक विषैला सांप बाउंड्री के भीतर घुस आया। परिवार को खतरे का एहसास होने से पहले ही घर की रखवाली कर रही जर्मन शेफर्ड 'काजल' ने सांप का सामना कर लिया। रात के सन्नाटे में काफी देर तक दोनों के बीच संघर्ष चलता रहा। आखिरकार काजल ने सांप को मार दिया और परिवार को संभावित बड़े हादसे से बचा लिया, लेकिन इस दौरान वह जहरीले दंश का शिकार हो गई। बृहस्पतिवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे पशु चिकित्सालय ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें