बलिया जिले में एनएच-31 स्थित बैरिया-मांझी मार्ग पर चांददियर चौहारा के करीब 50 मी. दक्षिण की तरफ अचानक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की सड़क धंस गई। सड़क धंसने की सूचना राहगीरों ने चौकी प्रभारी जयप्रकाशनगर श्यामप्रकाश मिश्रा को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने तत्काल धंसी सड़क की निगरानी में के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात करने के साथ ही बोरियों में मिट्टी को भरवाकर धंसी हुई सड़क को घेरने के साथ ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।