प्रांतीय रक्षा दल का मनाया गया स्थापना दिवस संवाद न्यूज एजेंसी बलिया। पीआरडी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर प्रांतीय रक्षा दल के 77वें स्थापना दिवस कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा स्थल परिसर में मनाई गई। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय सहित जवानों ने नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 11 दिसंबर 1935 को प्रांतीय रक्षा दल की स्थापना की गई थी। तब से लेकर आज तक पीआरडी जवान अल्प मानेदय भोगी हाने के बावजूद देश और समाज की सेवा में लगे हुए है। श्री पांडेय ने कहा कि हमारे इतने कम मानदेय से परिवार का भरण पोषण न होने के कारण पीआरडी जवान भूखमरी का शिकार हो रहे है। विगत दिनों सूबे के मुखिया ने समान कार्य का समान वेतन देने की घोषणा किए थे, लेकि अब तक इसका लाभ पीआरडी जवानों को नहीं मिल सका।इस मौके पर योगेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, सुशील राम, रविशंकर, वीरेंद्र सिंह, शेर बहादुर,मुबारक अली,त्रिलोकी गिरि,भोला प्रसाद, चन्द्रशेखर, किरन, सुभावती, पूनम भारती आदि रहे।