फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले पूर्व मंत्री- नगर पालिका चेयरमैन के परेशान करने की पराकाष्ठा पार, दोषियों पर होगी कार्रवाई; VIDEO

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने 2023 में बेहतर ददरी मेला का आयोजन किया था। उसके बाद से प्रशासन ने न जाने किसके इशारे पर उन्हें परेशान करना शुरू किया और इस वर्ष तो पराकाष्ठा ही पार कर दिया है। मुख्यमंत्री से मिलकर इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। ऐतिहासिक ददरी मेला के सफल आयोजन के लिए प्रशासन पूरी ताकत झोंकने के बाद भी फेल है। इसकी तत्काल समीक्षा होनी चाहिए। वे बीती रात को भृगु मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की सुविधा कैंप के उद्धाटन के बाद बोल रहे थे। कहा कि जिसके भी इशारे पर नगर पालिका चेयरमैन खिलाफ की गई है, वह कतई उचित नहीं है। बिहार चुनाव के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि जिस तरीके से ददरी मेला का स्वरूप दिखाई देना चाहिए उस तरह से दिखाई नहीं दे रहा है। मेला में दूर दराज से आए व्यापारी पूरी तरह से परेशान है। यह आस्था का मेला है, जिसके आयोजन में प्रशासन पूरी तरह से फेल हुआ है। नगर पालिका परिषद की पूरी घटना चक्र मुख्यमंत्री के संज्ञान में है। कहा कि प्रशासनिक अमला पूरी तरह से नगर पालिका परिषद व मेला के आयोजन में लगा हुआ है। इसके अलावा प्रशासन को जनहित के मामले से उसे कुछ लेना देना ही नहीं है। इस तरह की स्थिति कही से भी उचित नहीं है। चेयरमैन तो भाजपा का है। ददरी मेले का आयोजन चाहे किसी भी दल का चेयरमैन हो, प्रशासन उसमें सहयोग करता है। इस बार ददरी मेला आयोजन को लेकर प्रशासन ने हद पार कर दिया है। चेयरमैन के प्रति प्रशासन का बर्ताव उचित नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें