बलिया में खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा बाजार में शनिवार दोपहर आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक मकान में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने तथा नकदी व जेवरात लूटकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।