अवैध संबंध की शंका में नशे की हालत में पति रूपेश तिवारी ने पहले पत्नी रीना तिवारी की लोहे के रॉड और डंडे से पिटाई की उसके बाद एक वर्ष के मासूम बेटा किन्नू की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज क रूपेश को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर हर कोई मर्माहत है।