फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को पीटा, आरोपी पुलिस की हिरासत में

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक युवती के साथ काफी समय से छेड़खानी कर रहा था। इसका विरोध लड़की के पिता ने किया तो युवक ने पिता पर हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक विकास चंद पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की बहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि गांव का एक युवक काफी समय से उनकी बहन से छेड़छाड़ कर रहा था। जब उनके पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के तहरीर पर तत्काल मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल बलिया रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एएसपी उत्तरी अनिल झा ने बताया कि बहन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें