छात्रों के छात्रवृत्ति में हो रहे अनियमितता के खिलाफ छात्रनेता अमन सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने सदर तहसील गेट के समीप धरना दिया। इस दौरान छात्रनेताओं ने छात्रों को छात्रवृत्ति देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय द्वारा छात्रों को आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए सरकार द्वारा छात्रवृत्ति योजना को लागू किया गया है। छात्रवृत्ति मिलने से गरीब तबके छात्र-छात्राओं को आगे की शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होती थी। लेकिन छात्रवृत्ति न मिलने छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रनेताओं ने चेताया कि यदि हम लोगों की छात्रवृत्ति तत्काल नहीं मिलती है तो हम लोग उग्र धरने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। धरना सभा को पूर्व अध्यक्ष, अरुण सिंह, राघव सिंह, रणवीर सिंह, मिंटू पांडेय,अजय अंबेडकर, सूरज यादव , प्रशांत पांडेय रिंशु, सिंटू यादव, अमित सिंह, हिमांशु सिंह आदि रहे।