फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीजे में उतरा करंट, एक की मौत, तीन जख्मी, दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के बाद हुआ हादसा

दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन कराकर लौट रहे डीजे के लोगो साथ कस्बा रसड़ा से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर अखनपुरा गांव के पास बड़ा हादसा हो गया। डीजे बिजली के तार से टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गईं जबकि तीन गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल ले गये। जहां तीनो का इलाज चल रहा है। दुर्गा पूतन के बाद एक प्रतिमा को आयोजको विसर्जन के लिये ले गये थे इसमे डीजे की व्यवस्था किया गया था। बेहतरी के लिये आयोजक गाजीपुर से डीजे मंगाए थे। डीजे की धुन पर नाचते गाते मूर्ति विसर्जन कर सभी लौट रहे थे। डीजे टैक्टर पर था जिसकी ऊंचाई ज्यादा थी और उस पर चार लोग सवार थे। सभी गाजीपुर जिले के थे। कस्बा रसड़ा से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर अखनपुरा गांव के पास बिजली के तार से टकरा गया । जिससे डीजे पर बैठे हुए चार लोग घायल हो गए। जिसमें से एक व्यक्ति जिसका नाम विशाल है उसकी मृत्यु हो गई शेष तीन का इलाज रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जिनकी स्थिति ठीक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें