सीएमओ डॉक्टर विजयपति द्विवेदी ने बुधवार की देर शाम इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सक द्वारा दवा होने के बावजूद मरीज को बाहर से दवा लिखे जाने पर फटकार लगाई और मरीज का पैसा वापस कराया। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। सीएमओ टीशर्ट लोवर व गमझा लपेट कर गंवई अंदाज में इमरजेंसी में पहुंचे, आम मरीज के भांति इमरजेंसी कक्ष का एक नजर मुआयना किया। उसके बाद मरीज द्वारा बाँहर की दवा खरीद कर चिकित्सक को चेक कराने के दौरान पकड़ लिया, उन्होंने कर्मचारी को स्टोर में दवा चेक कराने पर सभी दवाएं मौजूद होने पर डॉक्टर संतोष सिंह से बाहर की दवा लिखने का कारण पूछा, जबाब न देने पर फटकार लगाते हुए मरीज को 156 रुपया दवा का पैसा वापस कराया, इसके साथ ही आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। सीएमओ ने कहा कि चेतावनी देने के बावजूद आदत में सुधार न होने व बार-बार बाँहर की दवा लिखने की मिल रही शिकायत पर औचक निरीक्षण के दौरान बाँहर की दवा के साथ रंगे हाथ पकड़ा हूँ। इस दौरान इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह व सीएमएस डॉक्टर एस के यादव मौजूद रहे।