बलिया जिले में गंगा में डूबने से चार मौत के बाद सोमवार को नौरंगा घाट पर मुंडन के दौरान नहाने के समय तीन किशोरी उफनती लहरों के बीच जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। किनारे पर खड़े लोग सहम गए थे, तब सोनू कुमार और रामधर चौधरी और उनके अन्य नाविक साथी नदी में कूद कर अपनी जान जोखिम में डालकर तीनों लड़कियों को डूबने से बचा लिया। बैरिया क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा घाट पर मरचईया बिहार की तीन सहेलियां मुंडन में आई थी, गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूबने लगी, बचने का प्रयास किया तो और अंदर पानी में चली गई। नदी के किनारे पर खड़े लोग मूकदर्शक बने रहे, तभी नाव से नदी में जा रहे सोनू कुमार, रामधर चौधरी और उनके अन्य नाविक साथियों ने बिना एक पल गवाएं, नदी में छलांग लगाकर तीनों किशोरियों को बचाया। सोशल मीडिया पर लड़कियों का बचाने का वीडियो वायरल होता रहा, हर कोई तीनों युवकों के बहादुरी पर शाबाशी देते रहे। प्रत्यक्षदर्शी शैलेश ठाकुर ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से तीनों जाबाज युवकों को सम्मानित करने की अपील किया।