गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी समाधि बाबा के पोखरे के समीप सती माता स्थान पर बृहस्पतिवार की रात छठ पूजा के ठीक बाद एक सप्ताह की बच्ची को कंबल में कोई छोड़ गया। पूजा खत्म होने के बाद जा रहे श्रद्धालुों ने देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में बगल के ही एक महिला को उस अबोध बच्ची को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक चाइल्ड केयर विभाग सहित कोई भी कर्मचारी बच्ची को लेने नहीं पहुंचा था। इस तरह की संवेदनहीन घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।