फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुकदमे को लेकर BJP नेता और थाना प्रभारी में कहासुनी, पुलिस ने दर्ज किया FIR

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 12:10 PM IST

बलिया के बैरिया थाने पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर गोंड के साथ बैरिया थानाध्यक्ष रमायण सिंह की कहासुनी हो गई। तारकेश्वर गोंड ने बदसलूकी का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष के साथ हो हल्ला के बाद पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी थाने पहुंच गए। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया और भाजपा नेता वापस लौट गए। तारकेश्वर गोंड ने आरोप लगाया कि दया छपरा की पीड़ित महिला के मामले को लेकर बैरिया थानाध्यक्ष के पास रविवार को चार बजे के लगभग पहुंचा था। महिला के प्रकरण में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बदसलूकी की। घटना के बाद भाजपा नेता तारकेश्वर गोंड ने स्वजातीय लोगों की भीड़ थाने के गेट पर बुला ली। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को भी सूचना दी। पूर्व विधायक भी पहुंच गए। वहां रेबाजी होने लगी। पूर्व विधायक ने थानाध्यक्ष से कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी नहीं कर सकते है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया जा चुका है। तब वहां से आंदोलित लोग वापस लौट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दया छपरा निवासी प्रीति गोंड़ पुत्र स्व. धरिक्षन गोड़ ने कुछ लोगों पर एकराय होकर मारपीट करने की तहरीर दी है। इस मामले में नेता तारकेश्वर गोंड़ के आने से पूर्व ही एसी-एसटी एक्ट व मारपीट, बलवा का मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका था। इसके बाद बी बेवजह भीड़ लेकर थाने पर आए थे। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पीड़िता के साथ दबंगों ने अन्याय किया है। पुलिस अधीक्षक ने भी विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया था। बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा था। जब हम पहुंचे तब मुकदमा दर्ज हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें