फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान का कार्य रोकने वालों पर हो कार्रवाई, VIDEO

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में नगरवासियों और व्यापारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। जिसमें विशुनीपुर मौजा, मिड्ढी मौजा में निर्माणाधीन मकान के कार्य को रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नगर के विशुनीपुर मौजा और मिढढी सहित अन्य क्षेत्र में जमीदारी प्रथा की व्यवस्था जो तथाकथित एक व्यक्ति द्वारा क्षेत्र में निर्माण कार्य को मौके पर जाकर रोकने, धन की मांग एवं अन्य आपराधिक धमकी देने के दे रहे है। कहा जमींदारी प्रथा समाप्त हुए कई दशक हो गए,इसके बाद निचले स्तर पर पुलिस और राजस्व विभाग की मेहरबानी से इनकी दुकान आज तक चल रही है। जिलाधिकारी से मांग किया गया कि उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और जिला प्रशासन द्वारा प्रेस में विज्ञप्ति प्रकाशित किया जाए। जिससे आम जनता में इनका जो भय बना हुआ है वह दूर हो सके और आमजन को राहत मिल सके। इन क्षेत्रों में बहुत सारे मकान निर्माणाधीन है लेकिन रुका हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर विजयशंकर गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, अभिषेक सोनी, रविंदर यादव, अशोक वर्मा, महेश गुप्ता, नरेंद्र सोनी, विनोद वर्मा, रविंद्र पटेल, प्रीतम गुप्ता, काशीनाथ वर्मा, जनार्दन यादव, सोनू अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, दीपक सोनी, अखिलेश यादव, दिलीप कुमार, संदीप गुप्ता आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें