फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में 121 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई

बलिया के शहर कोतवाली पुलिस ने जमुआ बंध से शराब तस्करी के आरोप में बिहार पुलिस के एक दरोगा को गिरफ्तार किया है। उसकी कार से विभिन्न ब्रांड की 121 लीटर अवैध खराब बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। रोकने पर बिहार पुलिस का दरोगा उल्टे पुलिस से ही उलझ गया। शराब को अपनी शादी में ले जाने की बात बता रहा था। उसके साथ में उसकी होने वाली पत्नी भी मौजूद थी। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस जमुना बांध के चाभी घाट के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है। कोतवाली पुलिस ने जमुआ बंधे पर घेराबंदी कर एक कार को रोका। कार से गिरफ्तार रवि किशन पराशर पुत्र स्व. पशुपति नाथ निवासी मिश्रवलिया पोस्ट जलालपुर थाना जलालपुर जनपद सारण बिहार पुलिस में संब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। इसकरी कार से विभिन्न ब्राण्ड की 121 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी की कार रोकने पर वह पुलिस से उलझ गया था। बता रहा था कि उक्त शराब अपनी शादी में प्रयोग के लिए ले जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें