फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तिरंगा पदयात्रा में उमड़ा उत्साह, स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा, देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजा

रुपईडीहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष महाराजदीन वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज हरीश चंद्र उर्फ बंटू ने झंडी दिखाकर पदयात्रा की शुरुआत की। तिरंगा पदयात्रा श्री राम जानकी इंटर कॉलेज से शुरू होकर नेशनल हाईवे 927 के रास्ते रुपईडीहा थाने तक पहुंची। इसके बाद यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा में राम जानकी इंटर कॉलेज तथा आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल रहे। विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगे झंडे रहे और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक यशपाल, सभासद रतन अग्रवाल, सभासद पार्वती वर्मा, काली प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, अजय मिश्रा, ललित त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, भीमसेन मिश्रा, विजय सिंह, आनंद प्रताप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें